राजद सुप्रीमो लालू यादव व राबड़ी देवी ने सोमवार को झारखंड के देवघर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इसके लिए वे रविवार, 10 सितंबर को ही पटना से देवघर गए थे। सोमवार, 11 सितंबर को दोनों ने विधिवत पूजा की, जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। इससे पहले पिछले सोमवार को भी लालू यादव ने राबड़ी देवी के साथ बिहार में सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में पूजा की थी। भादो मास की पहली सोमवारी पर लालू यादव और राबड़ी देवी सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे थे।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/09/Insider-Live-15.jpg)
लगातार पूजा पाठ में व्यस्त हैं लालू
इन दिनों लालू यादव लगातार पूजा पाठ में व्यस्त हैं। देवघर से पहले लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजप्रताप यादव के साथ थावे के दुर्गा मंदिर में गए। इसके बाद बेटे तेजस्वी यादव के साथ मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में आशीर्वाद लिया। वहां से लौटे तो सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में भगवान शिव की अराधना की। अब वे देवघर की यात्रा पर हैं, जहां से पूजा करने के बाद वे सोमवार को ही वापस पटना लौट जाएंगे।