JAMSHEDPUR: जमशेदपुर व आस पास के क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मां बिपत्तारिणी की पूजा मनाई गई। जहां मां दुर्गा और काली के रूप में विपत्तरिणी देवी की पूजा कर सभी ने अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। शहर स्थित विभिन्न देवी स्थलों में हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालु देवी की आराधना में लीन नज़र आई।
रथ पूजा संपन्न होने के बाद शनिवार और मंगलवार को मां बिपत्तारिणी की पूजा अर्चना की जाती है। इस वर्ष रथ पूजा के बाद अंबुबाची की वजह से देवी स्थलों का पट बंद हो गया। जिसके बाद आज यानी मंगलवार को धूमधाम के साथ जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में मां बिपत्तारिणी की पूजा अर्चना की जा रही है।
अलग ही मान्यता है इस पूजा की
इस पूजा की एक अलग ही मान्यता है। मां दुर्गा और काली के रूप में मां बिपत्तारिणी की पूजा अर्चना कर सभी अपने अपने परिवार के सदस्यों के सुख समृद्धि की कामना करते हैं। महिला श्रद्धालु नंदिनी भवाई ने बताया कि इस पूजा में देवी को तेराह तरह के फल अर्पित किए जाते हैं। साथ ही रक्षा कवच के रूप में मां को सुता चढ़ाया जाता है। जहां पूजा संपन्न होने के बाद कथा सुनते हुए सभी श्रद्धालुओं के हाथ में पुरोहित सुता बांधते हैं और उनकी रक्षा की कामना करते हैं।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/06/स्क्रीनशॉट-2023-06-27-134016.jpg)
बंग भाषा भाषी इस पूजा को कराते हैं संपन्न
इधर मंदिर कमेटी के आयोजक कर्ता के अनुसार बड़ी संख्या में बंग भाषा भाषी इस पूजा को श्रद्धा भाव से संपन्न कराते हैं। वर्तमान समय में हर जाति धर्म के लोग इस पूजा को उत्साह के साथ मनाने लगे है । उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर पूजा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं और मां बिपत्तारिणी से परिवार के सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।