BOKARO : बोकारो के बहुचर्चित विष्णु शर्मा ह’त्याकांड का उद्बभेधन करते हुए इस कांड के मुख्य अभियुक्त सनोज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सनोज सिंह के पास से अत्याधुनिक हथियार के अलावा कारतूस और कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। उसके पास से एक स्विफ्ट कार भी बरामद किया गया है। लगभग 2 महीने तक फरार रहे सनोज सिंह के बिहार बंगाल एवं झारखंड के विभिन्न इलाकों में छुपे होने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। सनोज सिंह और पुलिस के बीच लुकाछिपी का खेल जारी था। लेकिन कानून ने 2 महीने बाद ही उसको शिकंजे में कस लिया।
जमीन विवाद में हुई थी ह’त्या
इस बात का खुलासा हुआ है कि विष्णु शर्मा की ह’त्या जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद में हुई थी। विष्णु को शिवपुरी कॉलोनी में सरे शाम ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया गया। अभी पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई है कि जमीन को लेकर कोई सौदा विष्णु शर्मा के माध्यम से हुआ था और मृत्युंजय शर्मा को ₹30लाख देकर सौदा किया गया था। बाद में अन बन होने पर पैसा वापस करने में आनाकानी की गई। इसी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि विष्णु शर्मा को मौ’त के घाट उतार दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार जन दबाव बढ़ रहा था। कांड में शामिल अभियुक्तों की जानकारी हासिल करने के बाद सनोज सिंह को रांची से गिरफ्तार कर लिया। उसे गिरफ्तार करने बोकारो पुलिस पटना गई थी पर उसे भनक लग गई और वह अपनी स्विफ्ट कार से रांची भाग आया। इस कांड के एक अन्य अभियुक्त ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।