यदि आप बिहार के पर्यटन स्थलों, विरासत स्थलों, खान-पान, संस्कृति आदि से जुड़ी अच्छी रील बनाते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। आप एक लाख रु तक का इनाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पर्यटन विभाग रील मेकिंग प्रतियोगिता 2023 आयोजित कर रही है। इसमें प्रतिभाग करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर तय है। इस दौरान आप बिहार के पर्यटकीय स्थलों खान-पान एवं संस्कृति से संबंधित रील बनाकर आकर्षक पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹100000 और प्रशस्ति पत्र, द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹50000 और प्रशस्ति पत्र और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दी जाएगी। सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10 प्रतिभागियों को ₹10000 दिए जाएंगे।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-09-at-3.25.26-PM.jpeg)
निःशुल्क है प्रतियोगिता में भागीदारी
कोई भी भारतीय नागरिक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं और इसमें भागीदारी शुल्क निःशुल्क है। प्रतियोगिता 1 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक चलेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना रील बनाकर आप पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://tourism.bihar.gov.in/en/events/bihar-tourism-reel-making-contest पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो व्यक्ति इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं उन्हें अपना नाम, जन्म तिथि, पत्राचार का पता, ई-मेल पता और मोबाइल नंबर देना होगा। प्रविष्टियों के साथ एक वैध आईडी प्रमाण जमा करना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने की न्यूनतम आयु 12 वर्ष है।
वीडियो एचडी स्टैंडर्ड में शूट होना चाहिए
पर्यटन विभाग के जन संपर्क पदाधिकारी ने बताया कि रील न्यूनतम 10 एमबी और अधिकतम 100 एमबी की सीमा के भीतर हो। वीडियो को एचडी स्टैंडर्ड में शूट किया जाना चाहिए। रील/वीडियो 10 सेकेंड से कम और 60 सेकेंड से ज्यादा का नहीं होना चाहिए। प्रविष्टि सबमिट करते समय प्रतिभागियों को अधिकतम 50 शब्दों में अंग्रेजी या हिंदी में रील के बारे में विस्तृत विवरण के साथ एक शीर्षक भी देना होगा। प्रतिभागियों को यह ध्यान रखना होगा कि वे वीडियो में राष्ट्र विरोधी, जाति, धर्म, पंथ या लिंग के संबंध में कोई अश्लील, अपमानजनक, आपत्तिजनक, असामाजिक, भेदभावपूर्ण टिप्पणी नहीं हो।