RANCHI : झारखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के समक्ष झारखंड कांग्रेस ओबीसी मोर्चा में कई युवाओं को संगठन का प्रभार मिला। संगठन विस्तार में झारखंड ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिलाष साहू शामिल थे। संगठन विस्तार पर अभिलाष साहू ने कहा कि राँची ओबीसी मोर्चा जिला कमेटी का विस्तार आज हम लोगों ने किया है। 18 लोगों को प्रभाव दिया गया है। उपाध्यक्ष सचिव महासचिव का प्रभाव कई लोगों को दिया गया है। पंचायत स्तर तक कैसे लोगों को जोड़ा जाए यह जिम्मेदारी दिया गया है।