बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाने के बिशनपुर में शादी उस वक्त मातम में बदल गया। जब बहन की शादी में आए 5 भाइयों की मौत हो गई। दरअसल शादी वाले दिन ही पांचों बूढ़ी गंडक में स्नान करने गए। इसी दौरान एक का पैर फिसल गया , जिसे बचाने गए पांचों युवक गहरे पानी में डूब गए। पांचों दुल्हन के चचेरे भाई थी। जो शादी में शामिल होने आए थे। इस खबर के बाद पूरे गांव में ‘मातम का माहौल हैं। लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।शादी भी रोक दी गई हैं।
2 की मिली ला’श, 3 अब भी लापता
दरअसल बिशनपुर में दो घरों में एक ही दिन शादियां थी, जिनमें एक दिनेश सिंह चंद्रवंशी की बेटी की शादी थी इसी में शामिल होने उनके भाई आए हुए थे। वहीं दूसरी तरफ उनके गोतिया में ही दीना सिंह की बेटी की शादी थी। शुक्रवार को ही दोनों की बारात आनी थी। हालांकि इस धटना के बाद दोनों की शादी रोक दी गई हैं। वहीं इन में से 2 की ला’श मिली हैं जबकि 3 अब भी लापता हैं। इनमें दुल्हन के दो चचेरे भाई, एक फुफेरा भाई, और दो ममेरे भाई हैं। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोग घटना के बाद से ही नदी के पास बैठे हैं वहीं रात ज्यादा होने की वजह से शुक्रवार रेश्क्यू रोक दी गई थी। शनिवार फिर से रेस्क्यू शुरु कर दी गई हैं।