BOKARO : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत के पूर्व गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बोकारो जिला के जैनामोड़ स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में मनाई गई। स्वर्गीय इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके द्वारा देश हित में लिए गए निर्णय का स्वागत और याद किया। वही उनके दिया द्वारा दिए गए बलिदान को याद कर लोग भावूक भी हुए। वहीं दूसरी तरफ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके क्रियाकलापों पर को याद किया गया। मौके पर लोगों ने लौह पुरुष के द्वारा लिए गए ठोस निर्णय का भी जिक्र किया और उन्हें इस जयंती के अवसर पर याद किया।
जरीडीह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने कांग्रेसजनों के साथ सामुहिक रुप से जरीडीह प्रखंड कांग्रेस आवासीय कार्यालय तेतरियाडीह में नमन् वंदन कर याद किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा, सनत कुमार मिश्रा, सुबोध मिश्रा, अकबर अंसारी, रामविलास प्रजापति, मुरलीधर साव, उमेश गंजू, बलराम तिवारी, विजयमल सिंह, काली हेम्ब्रम, अविनाश माधव, मनोज दास, सुरेश रजवार, मुकुंद केवट, जगदीश महली, महेंद्र ठाकुर, इकबाल अहमद, सुमित्रा देवी, राजेश कुमार सिंह, बिनोद कुमार महतो, आयुष माथुर, उत्पल आचार्या सहित अन्य सम्मानित कार्यक्रम में शामिल थे।