JAMSHEDPUR: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय विश्व पर्यावरण दिवस अनोखे अंदाज में मनाते दिखे। आज के दिन विधायक सरयू राय ने अपने समर्थकों और अन्य संगठनों के साथ साकची गांधी घाट नदी किनारे धरना देते नजर आए। स्वर्णरेखा और खरकई नदियों को बचाने के लिए यह धरना दे रहे है। साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने यह प्रण लिया कि नदियों को बचाने के लिए आज से ही इसमें लगने की आवश्यकता है। नदियों को साफ सुथरा रखने के लिए शहर के लोगों को जोड़ने और उन लोगों को समझाने का काम किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इन नदियों को साफ रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहरवासी गंदगी को नदियों में नही फेंके। उन्होंने सरकार से भी इन नदियों को साफ करने को लेकर बात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज शहरवासी और निजी कंपनी खुद भस्मासुर बन कर इन नदियों को भस्म करने को उतारू है।