बिहार में शराबबंदी के बाद से ही अवैध तरीके से शराब बेचा जा रहा है। जिसको लेकर उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में अक्सर उत्पाद विभाग पर हमले होते रहते है। इसी से जुड़ा ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराबियों को पकड़ कर ले जा रही उत्पाद विभाग की टीम पर पुलिस ने हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। जबकि भीड़ ने शराबियों को छुरा लिया।
“जिनका खुद का चुनाव लड़ने का लाइसेंस छिन गया हो वह दूसरे को प्रमाण पत्र नहीं बांटा करते”
बताया जा रहा है कि औरंगाबाद नबीनगर प्रखंड के पिछुलिया चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की पुलिस ब्रेथ एनालाइजर मशीन से झारखंड की ओर से आने वाले लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति के शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उत्पाद विभाग शराबी को पकड़कर ले जा रही थी। तभी शराबी के साथ रहे बाइक सवार अन्य युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया और शराबी को जबरन छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस कोबाइक सवारों ने पिटाई भी कर दी और शराबी को छुड़ा लिया गया।भीड़ की पिटाई से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मी ने मिलकर उसे इलाज के लिए कुटुम्बा रेफरल अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।इस पूरे मामले को लेकर टंडवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिसमें 10 अज्ञात लोगों कोआरोपी बनाया गया है।