ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में बिहार के जिलों के के लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में मोतिहारी के एक सख्स की मृत्यु हो गई है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चिकनी गांव निवासी भूलन पटेल का बड़ा बेटा राजा पटेल था। वह पेंटिंग करके अपने व परिवार का जीवन यापन करता था। इसी सिलसिले में वह केरल जा रहा था। हादसे में इसी गांव के अन्य 9 लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए हैं।
गांव में मच गया कोहराम
राजा पटेल की ट्रेन हादसे में मौत की खबर चिकनी गांव में जैसे ही पहुंची गांव में कोहराम मच गया। महिलाएं रोने चिल्लाने लगी। वहीं मृतक की मां एवं पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में चारों तरफ मातम फैला हुआ है। शव को लाने के लिए ओडिशा में एम्बुलेंस वाले 45 हजार रुपए मांग रहे हैं, लेकिन यहां तो एक एक रूपए के लिये परिवार तरस रहा है। वहीं गांव के ही विजय पासवान गंभीर रूप से घायल है, जो आईसीयू में भर्ती है। वहीं अंजीत कुमार को भी गंभीर चोट आई है। बाकी अन्य भी घायल हैं।
एक युवक सकुशल घर वापस लौटा
बालासोर ट्रेन हादसे में जमुई के भी दो युवकों की मौ’त हो गई है। जबकि एक युवक लापता है। इस हादसे में पांच युवक घायल हो गए, जबकि एक युवक सकुशल अपने घर वापस लौटा है। घटना को लेकर मृतकों के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना में अपनी जान गंवाने वाले चकाई थाना क्षेत्र के महेशपत्थर और बरहट थाना क्षेत्र के पाड़ो बाजार निवासी एक-एक युवक हैं। जबकि चकाई के ही तीन युवक घायल हैं और एक युवक लापता भी है। वहीं, एक युवक सकुशल वापस लौटा है।