सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत मुबारकपुर पंचायत के बहुचर्चित पूर्व मुखिया निर्मला देवी के पति हरेंद्र यादव ह’त्याकांड में नामजद एक अभियुक्त को मांझी थाना पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जय शंकर यादव के रूप में हुई है। मांझी थाना प्रभारी अशोक कुमार दास ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में बताया जाता है कि सिधरिया टोला मुर्गी फार्म में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त व वर्तमान मुखिया आरती देवी के पति विजय यादव का रिश्ते में चाचा है। विदित रहें कि इसी वर्ष 3 जून की रात को भोज खाकर लौटने के दौरान अपराधियों ने पूर्व मुखिया पति हरेंद्र यादव की निर्मम ह’त्या कर दी थी। उक्त ह’त्या कांड के बाद से ही जय शंकर यादव लगातार फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस सघनता से तलाश कर रही थी अंततः मांझी पुलिस ने अभियुक्त को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है।
सारण में गोली कांड के आरोपी चाचा गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रायफल बरामद