बगहा में सोमवार देर रात दो बुजुर्गों की चाकू मार कर ह’त्या कर दी गई। दोनों रिश्ते में जेठ और भावों लगते थे। मृ’तकों की पहचान मुसहरी बैरा बजार निवासी पहवारी यादव (90) और झलरी देवी (75) के रूप में हुई है। दोनों रात को सो रहे थे, तभी 11:30 बजे के आसपास किसी ने दोनों की ह’त्या कर दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ह’त्या तेज धारदार हथियार से की गई है। लोग इस ह’त्या के पीछे किसी साइको सीरियल किलर के होने की संभावना जता रहे।
शराब माफियाओं को पकड़ने गई उत्पाद विभाग पर भीड़ ने किया हमला, इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल
बुजुर्ग का नहीं था किसी से विवाद
ह’त्या को लेकर लोगों का कहना है कि बुजुर्ग का किसी से कोई विवाद नहीं है। वहीं 10 दिन पहले भी गांव के लक्ष्मी यादव पर हमला हुआ था जिसने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका भी किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में इन हत्याओं के पीछे साइको किलर या सीरियल किलर के होने की बात कहीं जा रही है। लोगों की मानें तो तीनों की ह’त्या चाकू से गोदकर हुई है। साथ ही तीनों बुजुर्ग थे। मृ’त महिला का पोता प्रभु यादव का कहना है कि गर्मी ज्यादा होने के कारण महिला घर के बाहर सोई थी।
वहीं पुरुष घर से कुछ दूर बथान में सोया हुआ था। रात के करीब 11:30 बजे महिला चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले तो देखा महिला लहूलुहान थी। आस-पास कोई भी नहीं था। वहीं महिला के पास तीन बच्चे भी सो रहे थे। लेकिन ह’त्या करने वालों ने बच्चों को कुछ भी नहीं किया।