इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है। जहां दिनदहाड़े एक कैदी की गोली मारकर ह’त्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बेऊर जेल में बंद कैदी छोटे सरकार को पुलिस कस्टडी में पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाया गया था। कोर्ट परिसर में ही दो बदमाशों ने उसपर गोलीबारी की। गोली लगने से कैदी छोटे सरकार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से कोर्ट परिसर में हडकंप मच गया। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट परिसर में ह’त्या को लेकर एक बार फिर प्रशासन सवालों के घेरे में हैं।
दोनों हमलवार गिरफ्तार
मृतक कैदी की पहचान बिहटा निवासी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर छोटे सरकार को पेशी के लिए बेऊर जेल से दानापुर कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहले से मौजूद बदमाशों ने अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।