बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विपक्षी एकता अभियान में लगातार जुटे हुए हैं। वो एक के बाद एक विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा होते हुए उनका ये अभियान अब झारखंड की ओर कुंच करने को तैयार है। आज दोपहर को नीतीश कुमार झारखंड के लिए रवाना होंगे। जहां उनकी मुलाकात झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से होगी। दोनों के बीच विपक्षी एकता को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान उनके साथ जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी मौजूद रहेंगे।
विपक्षी एकता को लेकर होगी चर्चा
मिली जानकारी एक अनुसार आज दोपहर करीबन 4 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड के लिए रवाना होंगे। राँची में वो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच करीब ढाई घंटे तक विपक्षी एकता को लेकर बातचीत होने की संभावना हैं। इसके बाद शाम 6:30 बजे वो पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि मंगलवार को नीतीश कुमार की मुलाकात उड़ीसा एक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से हुई थी। काफी देरी तक दोनों की बातचीत भी हुई। लेकिन जब दोनों मीडिया के सामने आए तो बताया किये मुलाकात पॉलिटिकल नहीं बल्कि पर्सनल थी। राजनीतिक जानकारों की माने तो विपक्षी एकता को लेकर नवीन पटनायक से नीतीश कुमार की बात नहीं बनी। जिस कारण उन्हें मुलाकात को पर्सनल बताना पड़ा। ऐसे में ये देखना खास होगा कि हेमंत सोरेन से उनकी मुलकात का क्या नतीजा निकालता है।
नीतीश का अगला पड़ाव महाराष्ट्र
विपक्षी एकता वाला नीतीश कुमार का अभियान झारखंड के बाद महाराष्ट्र की ओर मुड़ने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार 11 मई को महाराष्ट्र के जाएंगे। जहां वो एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना(उद्धव) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। ऐसी खबर है कि दोनों से नीतीश कुमार की फोन पर बात भी हुई है।