बिहार में इन दिनों जातिगत जनगणना को लेकर जमकर सियासत हो रही है। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नियत पर सवाल उठाया जा रहा है। वही नीतीश कुमार भी जवाब देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। लेकिन अब नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद से भाजपा नीतीश कुमार की चुटकी ले रही है। भाजपा की तरफ से नीतीश कुमार को एक बड़ा ऑफर भी दिया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को सुशील मोदी को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए।
नौकरी के लिए पटना आई लड़कियां, फंस गई से’क्स रैकेट के जाल में, जानिए पूरा मामला
नीतीश कुमार को सम्राट चौधरी का जवाब
दरअसल पूरा मामला जातिगत जनगणना को लेकर शुरू हुआ। सुशील कुमार मोदी ने जातिगत जनगणना पर पटना हाईकोर्ट के रोक लगाए जाने के बाद नीतीश कुमार पर कई सवाल दागा था। जिसके बाद नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई थी। नीतीश कुमार ने कहा था यदि जरुरत पड़ी तो कानून बनाएंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि भाजपा के लोगों ने भी जातिगत जनगणना का समर्थन किया था उस समय कानून बनाने की मांग क्यों नहीं की थी। इसके जवाब में आज भाजपा की कार्य समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने कभी नहीं कहा कि कानून बनाना चाहिए। सुशील मोदी की बयान के बाद नीतीश कुमार कह रहे की जरूरत पड़ेगी तो कानून बनाएंगे। यदि सुशील मोदी के कहने पर ही नीतीश कुमार कानून बनाते हैं तो फिर उन्हें सुशील मोदी को ही मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। अगर वो ऐसा कर दे तो पूरी भाजपा उनके साथ खड़ी हो जाएगी। हमारा धर्म था इसलिए हमलोगों ने समर्थन दिया था। नीतीश कुमार को तो शर्म से अपनी गद्दी छोड़ देनी चाहिए।