RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में हुए दुर्घटना के फलस्वरुप झारखंड के श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए तीन सदस्यीय टीम उत्तराखंड रवाना हो गई है। टनल ब्रह्मकमल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा एवं डंडलगांव के बीच बन रहा है।
बता दें कि, रविवार को उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन टनल के अचानक धंस जाने से 40 श्रमिक टनल में फंस गए हैं। इसमें कुछ श्रमिक झारखंड के भी हैं। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखंड के श्रमिकों की मदद के लिए तीन सदस्यीय प्रतिनिधमंडल को उत्तराखंड भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे हुए सभी श्रमिकों की शीघ्र कुशलता की कामना की है।