BOKARO: बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड आइइएल थाना क्षेत्र अंतर्गत ससबेडा पूर्वी पंचायत के गवर्नमेंट कॉलोनी से एक ट्रैक्टर चोरी हो गई थी। इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक सुनील कुमार महतो के लिखित आवेदन पर आइइएल थाना कांड संख्या 08/2023 धारा 379/381/34 भादवि दर्ज किया गया था। इस संबंध में गोमिया सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि ससबेडा पूर्वी से ट्रैक्टर चोरी मामले पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के आदेशानुसार एक टीम का गठन किया गया।
प्राथमिकी अभियुक्त प्रमोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर ट्रेक्टर को बालीडीह थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव से बरामद किया गया। वहीं उसी के निशानदेही पर अन्य आरोपी खुर्शीद आलम,सोनू सिद्दीकी व दिलीप भोक्ता को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को तेनुघाट जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह,थाना प्रभारी अभिषेक महतो, सअनि दिलीप रविदास व संजय राय, आरक्षी फूलदेव उरांव व शमीम अंसारी शामिल थे।