देश में हुए G20 सम्मेलन को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने G20 सम्मेलन को पैसे और समय की बर्बादी करार दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इससे देश को लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ सिर्फ पैसे की बर्बादी हुई है। जबकि लालू यादव के साथी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्री भोज में शामिल होने भी पहुंचे थे। लालू यादव के बयान पर भाजपा हमलवार हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
लालू पर पलटवार
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को श्रेष्ठ बनाने का काम कर रहे हैं इसके लिए सभी लोगों की सोहयोग की जरुरत है। जो भारत को श्रेष्ठ बनाना चाहते हैं वे सब लोग एक होंगे। लालू प्रसाद यादव भारत विरोध करने वाले आदमी हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव कोई भारत के हैं क्या? वो चारा चोर वाले आदमी हैं। जदयू के लोगों ने उन्हें जेल भिजवाया था। यह तो जदयू को भी पता होगा कि वो कैसे आदमी है। लालू प्रसाद यादव सब दिन भारत को तोड़ने का नेतृत्व करते रहे हैं।
राहुल गांधी पर भी सम्राट का तंज
इसके अलावा सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। दरअसल राहुल गांधी का कहना था कि भाजपा ने इंडिया गठबंधन से डरकर देश का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट चौधरी कहा कि भारत को बढ़ाने के लिए डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी ने 1951 से लड़ाई लड़ने का काम किया था। उससे पहले भी जब संविधान में इंडिया शब्द डाला जा रहा था उसमें भी भारत शब्द जोड़वाने का काम उन्होंने किया। भाजपा शुरू से ही इस देश को श्रेष्ट बनने का काम कर रही है।