पार्टी ने लोकसभावार संयोजक व प्रभारी की नियुक्ति की
RANCHI : राजधानी रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिलों के स्थानीय मुद्दों को कांग्रेस के केंद्रीय स्तर पर बताने को लेकर प्रत्येक जिला अध्यक्ष प्रभारी महासचिव एवं I।N।D।I।A गठबंधन के लोग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक क्षेत्र से संबंधित समस्याओं का रिपोर्ट पेश करेंगे। कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवार के सीट के साथ- साथ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के जीत के लिए प्रयास करेंगे। इसे लेकर लोकसभा संयोजक और प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है। जिसमें रांची लोकसभा से सुबोधकांत सहाय को प्रभारी एवं अनादी ब्रह्म भट्ट संयोजक बनाया गया है।