तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा बिहार के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद बिहार में उनका जमकर विरोध किया जा रहा है। छपरा के नगर पालिका चौक पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री का भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पुतला दहन किया गया। लादेन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राजेश फैशन तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पहले एक रैली निकाली गई और विरोध प्रदर्शन किया गया। उसके बाद छपरा शहर के हृदय स्थल नगर पालिका चौक पर रेवंत रेड्डी का पुतला दहन किया गया।
बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के द्वारा बिहारी पर अपमानजनक टिप्पणी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया है और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सड़कों पर उतरकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया, और कहा कि अगर तेलंगाना के मुख्यमंत्री बिहारी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी वापस नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ देशभर में आंदोलन किया जाएगा।