HEC मुख्यालय का घेराव 16 सितम्बर को
RANCHI : HEC के कर्मचारियों को 19 महीने से वेतन नहीं मिलने को लेकर रांची के बिहार क्लब मे I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस, झामुमो, आरजेडी, सीपीआई के नेता मौजूद रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 14 सितम्बर को HEC के कर्मचारियों के हित के लिए राजभवन का घेराव किया जाएगा। वहीँ, 16 सितम्बर को HEC मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि चांद तक पहुंचने वाला चंद्रयान-3 को सफल बनाने में HEC के कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है लेकिन, इनकी सूध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में इन कर्मचारियों को उनका हक और अधिकार मिलना चाहिए और यही वजह है कि अब आंदोलन के जरिये इनकी मांगों को रखा जाएगा।