[Team insider] यूक्रेन में फंसी रांची के सेटेलाइट कॉलोनी के छात्रा अर्पिता पहुंची। रांची एयरपोर्ट पहुंच कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि काफी मुश्किल वक्त बिता है। यूक्रेन में रूस और यूक्रेन के लड़ाई में झारखंड सहित भारत के हजारों छात्र अभी भी फंसे हुए हैं। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि जल्द से जल्द उन्हें सुरक्षित भारत लाया जाए।
वहीं अर्पिता की मां ने बताया कि मेरी बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित भारत लौट आई केंद्र सरकार को लाख-लाख शुक्रिया। यूक्रेन से लौटी अर्पिता ने बताया कि वहां के हालात काफी खराब है। लोग भूखे पेट रहने को मजबूर हैं। जैसे तैसे रात बीत रही है।