आगामी पर्व त्यौहार को लेकर रांची प्रशासन चौकस दिख रही है। मेन रोड में बुधवार को कोतवाली डीएसपी के अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसे शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। फ्लैग मार्च अल्बर्ट एक्का चौक से शुरू होकर रतन टॉकीज चौक तक की गई। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए जगह-जगह सादे लिबास में पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है और यह फ्लैग मार्च मेन रोड में निकाला गया। ताकि लोग समझे कि प्रशासन की नजर चारों तरफ है। परब त्यौहार में अगर असामाजिक तत्वों के द्वारा कुछ भी गड़बड़ी की जाती है, तो प्रशासन उससे शक्ति से निपटने के लिए तैयार है।
आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े
प्रशासन के द्वारा दुर्गा पूजा के मद्देनजर जगह-जगह एंटी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। वहीं आज मेन रोड के हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों के द्वारा मंदिर में रखे मूर्ति को पत्थर से मार क्षतिग्रस्त कर दिया गया था जिसको लेकर सुबह से मंदिर के समीप पुलिस कैंप कर रही है। मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और मंदिर के आसपास के स्थान को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया ताकि आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े और पूजा में भय मुक्त वातावरण बनाने की पुलिस की मुहिम है।