[Team insider] झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुशार राज्य के सभी जिलों में एक साथ एक ही दिन डिजिटल सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की रविवार से की गयी। राजधानी रांची में शहीद चौक में रांची महानगर जिला कांग्रेस कमिटी और चंदवे हूंदुर् मे रांची जिला के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत की गयी। दोनों कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेl वहीं राजेश ठाकुर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था। पहले फॉर्म पर सदस्यता की जाती थी और अभी भी वह जा रही है।
अब सदस्यता अभियान को दी जाएगी गति
वहीं राजेश ठाकुर ने कहा कि अब डिजिटल प्लेटफॉर्म आ गया है, उससे अब सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी और बहुत सारे चीफ कंट्रोलर बन गया है। बहुत जल्दी ही हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अविनाश पांडे के निर्देश पर ही या अभियान चलाया जा रहा है।
500 से ऊपर ज्यादा लोगों ने ली सदस्यता
हर जिले में हर ब्लॉक में हर क्षेत्र में कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। हम लोगों का जो लक्ष्य था तो लगभग अभी तक 500 से ऊपर ज्यादा लोगों की सदस्यता करने की डिजिटल प्लेटफॉर्म दे दी गई है। हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जब किसी को विचारधारा में इंटरेस्ट है तो वह संपर्क करेगा। हम लोग कैंप लगाकर भी सदस्यता अभियान चला रहे हैं। वही हम लोग घर घर जाकर भी जाने की योजना है। वहीं उन्होंने कहा कि मार्च तक 15लाख का टारगेट है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं नेताओं ने इतना दम है कि वह 1 महीने के अंदर 15लाख का लक्ष्य पूरा करने में सफल होंगे।