ऱाजधानी रांची के पिठोरिया थाना इलाके में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की जाली नोट के साथ लाखों रुपए हुए बरामद किया है। वहीं एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3 लाख 97 हजार रूपए के नकली नोट भी बरामद हुए। दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में जाली नोट के साथ एक आरोपी को किया था। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद रांची के मो. तसुवर का नाम आया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने रांची पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तारी के वक्त ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पिठौरिया पुलिस ने स्थिति को संभाला।
झारखंड के आलवा दूसरे कई राज्यों से भी जुड़ा हुआ
इसकी जानकारी जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों को हुई। उसके बाद पिठोरिया थाना पुलिस तत्काल पिरुटोला कोनकी पहुंच कर मामलेजानकारी के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आये जाली नोट के बंधवानों में एक गढ़वा एक पिठोरिया और एक ग्राम बरवे का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस उक्त तीनों की तलाश में रांची आयी थी। उसके बाद नाल बिछा कर पिठोरिया पुलिस की मदद से नोटों के साथ तीनों धंधेबाजों को पकड़ा गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस गिरफ्त में आये आरोपियों से वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों की माने तो नकली नोटों के कारोबार से जुड़े कई और लोगों के नाम व पते की जानकारी भी पुलिस को मिली है। जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। गिरफ्तार तस्करों का बार झारखंड के आलवा दूसरे कई राज्यों से भी जुड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
अपडेट जारी