RANCHI : रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज रांची रेलवे स्टेशन दूसरा पहुंच पथ परियोजना, सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक मेकॉन गोलचक्कर फ्लाईओवर परियोजना का निरीक्षण किया। इस क्रम में उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को ससमय कार्य पूरा करने का दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज रांची के जगरनाथपुर स्थित नया सराय रेलवे क्रासिंग में बन रहे एप्रोच सड़क का निरीक्षण किया। इस मौके पर उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारीयों को ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण क्रम में कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग और सभी सम्बंधित अधिकारी/पदाधिकारी उपस्थित रहे।