ऱाजधानी रांची में नशाखोरी अपर क्लास से लेकर लोवर क्लास तक अपनी जड़ें जमा चुकी है। परम्परागत नशे की बजाए अब शहर में नये नये नशीली पदार्थ की खपत तेजी से बढ़ रही है और सबसे ज्यादा यंगस्टर्स इसका शिकार हो रहे हैं। नशे की यह लत किसी एक तबके तक सीमित नहीं है बल्कि बस्ती से लेकर बंगलों तक और स्टूडेंट्स लेकर हाई प्रोफाइल जॉब वाले इसके लत के शिकार हो रहे हैं। शहर में नशे की सप्लाई किस कदर हो रही है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस लागातार गांजा, ब्राउन शुगर बरामद कर रही है।
पुलिस ने ब्राउन शुगर को लेकर की रेड मारी
रांची के हिन्दपीढ़ी के पुनदाग इलाके में रविवार को पुलिस ने ब्राउन शुगर को लेकर की रेड मारी है। इस दौरान पुलिस ने 2 महिला सहित 2 नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर, 3 हथियार, 15 कारतूस सहित 1 लाख 89 हजार रुपये भी बरामद हुए। आरोपी पान दुकान और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए नशे के धंधा करते थे।
रांची एसएसपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हमें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद सिटी एसपी के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें शिवा लोहरा, शिवानी, प्रिया, मंसूर अंसारी और अभिषेक सिंह शामिल हैं। एसएसपी ने आगे कहा कि शहर में कई अवैध कारोबार चलाए जा रहे थे। जिससे युवा वर्ग पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में युवा गलत राह पर निकल पड़ते है। पुलिस लगातार अवैध करोबारियों का पर्दाफाश करने में लगी है।