पर्व त्यौहारों को लेकर राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों की छुटिटयां रद्द कर दी है। दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर के पुलिस कर्मियों की छुट्टी समाप्त कर दी है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश निर्गत किया है। आदेश की कॉपी सभी जिलों के एसपी को भेजी गयी है। विशेष परिस्थिति में सही कारणों के बाद ही पुलिस कर्मियों को छुट्टी दी जायेगी। रांची सहित राज्य के सभी जिलों के एसपी को पूजा के दौरान दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम का भी आदेश दिये गये हैं। दुर्गा पूजा के दौरान सभी जिलों में अतिरिक्त बल की तैनाती की बात कही गयी है। राजधानी रांची में भव्य पूजा का आयोजन होता है। ऐसी स्थिति में एसएसपी को सुरक्षा का विशेष इंतजाम करने को कहा गया है।