झारखंड विधानसभा में विस्तारित एकदिवसीय सत्र की की कार्यवाही शुरू होते ही सत्तापक्ष के विद्यायकों ने जमकर नारेबाजी की। जो ख़ातियानी कि मांग करेगा वही झारखंड में राज करेगा। हेमन्त सोरेन जिंदाबाद की नारेबाजी हुई। जय झारखंड के नारे लगे। स्पीकर ने कहा कि यह पहला अवसर है जब सदन में दो ऐसे विधेयक आये हैं जो झारखंड की अस्मिता से जुड़ा हुआ है।
य़ह भी पढ़ें : Ranchi: झारखंड विस सत्र: सत्तापक्ष के विधायकों ने सरकार की नीतियों के पक्ष में की नारेबाजी ‘हमने बनाया है हम ही संवारेंगे’
रिक्तियों में आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 पेश किया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बतौर कार्मिक विभाग के मंत्री उन्होंने झारखंड में विभिन्न पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 पेश किया। इस बीच भाजपा विधयकों ने अपनी बात रखने के लिए स्पीकर पर दवाब डाला। उन्होंने कहा कि हमलोग दोनों बिल का समर्थन करते हैं लेकिन बोलने का मौका तो दिया जाय।