झारखंड में सक्रिय इनामी नक्सली कमांडरों के नए पोस्टर तैयार किया जा रहे हैं। इन पोस्टर्स में इनामी नक्सलियों के साफ सुथरी तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि उनकी पहचान आसानी से हो सके। पोस्टर में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, अनल दा, प्रयाग मांझी जैसे हार्डकोर नक्सली नेताओं की ताजा तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
नक्सलियों के खिलाफ लगातार की जा रही है करवाई
झारखंड पुलिस केंद्रीय बलों के साथ जोरदार अभियान चला कर नक्सलियों के खिलाफ लगातार बड़ी करवाई कर रही है। बूढ़ा पहाड़ जैसे दुर्गम इलाके को नक्सलियों से मुक्त करवा लिया गया। वहीं ट्राई जंक्शन जैसे घोर नक्सल प्रभावित इलाके में कई पुलिस कैम्प स्थापित कर दिये गए। नक्सलियों को हर मोर्चे पर शिकस्त देने के लिए झारखंड पुलिस एक बार जोरदार तरीके से साई ऑप्स चलाई जा रही है। साई ऑप्स के जरिये नक्सलियों के काले चेहरे और खूनी चरित्र को ग्रामीणों के बीच पोस्टर के माध्यम से सामने लाया जाएगा झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
इनामी नक्सलियों की एकदम नई तस्वीरें
पोस्टर-पम्पलेट के जरिये नक्सलियों के वास्तविक चेहरे को उजागर करने की कार्रवाई झारखंड पुलिस के द्वारा पहले भी किया जाता रहा है लेकिन, इस बार झारखंड पुलिस की तरफ से जो पोस्टर तैयार किए जा रहे हैं। उनमें इनामी नक्सलियों की एकदम नई तस्वीरें हैं। पूर्व की तरह इस पोस्टर में ऐसी तस्वीरें नहीं लगा जाई जा रही है, जिसे पहचानना बेहद मुश्किल होता था। इस बार के पोस्टर में बिल्कुल पहचान में आने वाली इनामी नक्सलियों की तस्वीरों का प्रयोग किया जा रहा है। तस्वीरें इतनी साफ-सुथरी हैं कि कोई भी इन्हें देखकर पहचान सकता है। तस्वीरों में इनामी नक्सलियों के ऊपर घोषित इनाम का भी जिक्र किया गया है।
ये भी पढ़ें : हॉर्न बजाने को लेकर मना करने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति की आंख फोड़ी
अधिकांश एक करोड़ से लेकर 15 लाख तक के इनामी
पोस्टर में जिन बड़े इनामी नक्सलियों की साफ-सुथरी तस्वीरों को लगाया गया है। उनमें से अधिकांश एक करोड़ से लेकर 15 लाख तक के इनामी हैं। नए पोस्टर में एक करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा, एक करोड़ का इनामी आनंदा और पति राम मांझी, एक करोड़ का इनामी प्रयाग उर्फ विवेक मांझी, 15 लाख का इनामी नवीन उर्फ सर्वजीत यादव, 25 लाख का इनामी अजय महतो उर्फ बुधराम, 15 लाख का इनामी अमित मुंडा और 15 लाख का इनामी कृष्णा जैसे नक्सली कमांडरों की तस्वीर लगाई गई है।
जल्द ही जारी होगा नया पोस्टर
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नई तस्वीरों के साथ और नक्सलियों के द्वारा दिए गए घटनाओं की तस्वीरों को मिलाकर पोस्टर तैयार किए जा चुके हैं। पोस्टर को अलग-अलग क्षेत्रों के भाषाओं के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें हिंदी और झारखंड में बोली जाने वाली स्थानीय भाषाओं का भी इस्तेमाल किया गया है ताकि ग्रामीणों को समझने में आसानी हो सके। जल्द ही पुलिस मुख्यालय के द्वारा इन पोस्टरों को जारी किया जाएगा। जिसके बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर के माध्यम से और सुरक्षा बलों के जरिए इन पोस्टरों को ग्रामीणों तक बांटा जाएगा। योजना यह भी है कि हर बाजार हाट और सरकारी कार्यालय जो नक्सली क्षेत्रों में स्थापित हैं, वहां भी इन पोस्टरों को लगाया जाएगा ताकि इनके बारे में जानकारी हासिल हो सके।