RANCHI : पंडरा ओपी क्षेत्र से पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता कर दी। बता दें कि गिरफ्तार ठग दीपक कुमार ओझा पहले रेंट पर रह कर मकान मालिक का भरोसा जीतता था, बाद में कंपनी में पैसा इन्वेस्ट करने का झांसा देकर करोड़ो को ठगी किया करता था। एसपी ने बताया कि करीब पांच करोड़ की ठगी सिर्फ राँची में कर चुका है। राँची के कांके, गोंदा समेत कई थाना में उसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज है।
ठग दीपक कुमार पंडरा ओपी क्षेत्र के कृष्ण देव् सिंह के घर पर रेंट पर रहता था। बाद में दो करोड़ की ठगी कर वहां से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू किया। यह अपराधी सिर्फ राँची ही नहीं झारखंड के बोकारो जमशेदपुर और अन्य राज्य जैसे राजस्थान गुजरात में भी लोगों को निशाना बना चुका है। ठग दीपक कुमार ओझा के एक सहयोगी रमन को राँची पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है।