राजधानी रांची स्थिति खादगढ़ा बस स्टैंड में एक महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि देर रात 3 लोगों को पत्थर से बुरी तरह से पत्थर से कूचा गया था, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक महिला का नाम लता देवी है। लोअर बाजार थाने की पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। तीनों लोग खादगढ़ा बस स्टैंड में लोगों से मांग कर खाना खाते थे। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।