[Team insider] राजधानी का रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में एक व्यक्ति ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या(sucied) कर लिया। मृतक की पहचान फूलचंद यादव के रुप में हुई और अशोक नगर के गेट नंबर 6 के करीब स्थित आवास में रहता है। वहीं फूलचंद यादव एक कंसलटेंसी कंपनी में कुक का काम करता था।
पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फूलचंद यादव किस वजह से आत्महत्या की है। आसपास के लोगों से बयान भी लिया जा रहा है।