मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज फेमिना मिस इंडिया -2022 के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली रिया तिर्की ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिया तिर्की को इस सफलता के लिए सम्मानित करने के साथ बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। और भविष्य में रिया क्या कुछ करने वाली है इन विषयो पर भी बात की।
रिया 7 साल बाद हुयी कामयाब
बता दें कि रिया तिर्की ने साल 2015 से मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी यात्रा शुरू की थी और 7 साल की लगातार कड़ी मेहनत और समर्पण के बाद वह आखिरकार फेमिना मिस इंडिया 2022 में 31 राज्यों के प्रतिभागियों के साथ शामिल हुईं। उनकी इस उपलब्धि पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्विटर पर उन्हें बधाई दी थी। रिया के परिजनों ने भी उसके इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है। रिया के परिजनों की मानें तो वह बचपन से ही कुछ अलग करने की कोशिश करती रहती थी। रिया बताती है कि 7 सालों की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। फेमिना मिस इंडिया 2022 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि इस बार टॉप टेन में आने से वह चूक गई लेकिन, टॉप 30 में अपना स्थान पक्का कर लिय।.