बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर आज वैशाली घूमने पहुंचे थे। जहां पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन वैशाली के द्वारा किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी सुरक्षा में चूक हो गई। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के काफिले में शामिल काफिले में चल रहे एंबुलेंस की गाड़ी में अचानक पुलिस के गाड़ी ने ठोकर मार दी। जिससे पुलिस के गाड़ी में सवार महिला पुलिसकर्मी को गंभीर रूप घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
घायल महिला पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती
बता दें कि ये दुर्घटना हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर 3 के पास हुआ। इस दुर्घटना में घायल महिला पुलिसकर्मी की पहचान हाजीपुर के नगर थाने में पदस्थापित कांस्टेबल कंचन कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इलाज के लिए उसे हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल पुलिस कर्मी का इलाज जारी है। बता दें कि हाजीपुर से लेकर वैशाली तक राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। जगह-जगह पर पुलिसकर्मी को तैनात किए गए थे। लेकिन वैशाली से पटना लौट के दौरान राज्यपाल के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
पहले भी हो चुकी है सुरक्षा में चूक
इससे पहले भी बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का काफिला का वैशाली जिले के भगवानपुर में सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें काफिला में चल रहे दमकल की गाड़ी अचानक सड़क पर ही पलट गई थी। जिसमें दमकल के गाड़ी पर सवार छह लोग बुरी तरीके से घायल हो गए थे। पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र में यह घटना हुआ था पूरी घटना अप्रैल महीने में हुई थी।