दिल्ली में आज से G-20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है दो दिनों तक चलने वाला इस सम्मेलन में दुनिया के कई देश के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं। जिनकी सुरक्षा को देखते हुए बिहार से दिल्ली जाने वाली कई फ्लाइटों को रद्द 8-11 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया गया है वहीं कई फ्लाइट आज यानि 9 सितंबर से रद्द की जाएगी। यानि की 11 सितंबर तक यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है।
G-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्ष की सुरक्षा को देखते हुए पटना से जाने वाली कई प्लाइटों को रद्द किया गया है। इसमें एयर इंडिया और विस्तारा की फ्लाइट शामिल है। एयर इंडिया की दिल्ली पटना दिल्ली फ्लाइट AI 415 और AI 416 को 8-11 सितंबर तक रद्द किया गया है। वही 10 सितंबर को रात में जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट UK 716 भी रद्द रहेगी।
इसके साथ ही 11 सितंबर की सुबह फ्लाइट संख्या UK 718 को भी रद्द करने की सूचना दी गई है। इन विमान के यात्रियों को विमानन कंपनी ने अपनी ओर से फ्लाइट रद्द होने की सूचना भेज दी है। हालांकि कुछ यात्रियों को विमानन कंपनियों द्वारा दूसरी फ्लाइट से भेजने की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो और स्पाइसजेट की विमान पूर्ण निश्चित समय से उड़ान भरते रहेंगे।