बेगूसराय में नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई करने के मामले नामजद तीनों आरोपी रामजतन पासवान, रविंद्र ठाकुर एवं दिलीप पोद्दार ने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों ने तेघड़ा थाने में आत्मसमर्पण। मुख्य अभियुक्त किशन प्रसाद चौरसिया की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी है। तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल में नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई के बाद उसकी वीडियो वायरल कर दी गई थी। पुलिस दबिश के बाद तीनों आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया।
लड़की को निर्वस्त्र कर पिटाई की थी
बताते चलें कि तेघरा थाना इलाके मे एक अधेड़ लोक गायक और एक नाबालिक युवती को लोगों ने एक कमरे से बरामद किया था। लोगों ने लड़की को पूरी तरीके से निर्वस्त्र कर उसकी जमकर पिटाई की थी। पिटाई करने के बाद वीडियो वायरल कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के एसपी ने तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। इस घटना में शामिल तीन ज्ञात और कई अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। एसपी ने बताया कि कल पुलिस को एक वीडियो हाथ लगी थी, वह बहुत ही गंभीर था। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ कुर्की जप्ती की कार्रवाई करने की आदेश दिया था। दबिश के कारण आज तीनों आरोपी ने तिगरा थाना पहुंचकर तेघड़ा डीएसपी रविंद्र प्रसाद एवं तेघड़ा थाना अध्यक्ष संजय सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया।