भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर फिर से बिहार की सियासत गरमा गई है। जेपी नड्डा ने क्षेत्रीय पार्टियां बनती हैं, फिर वह भ्रष्टाचार करती है और परिवारवाद की पोषक बन जाती है। देश में ऐसी परिवारवादी पार्टियों का अस्तित्व नहीं बचेगा। साथ ही उन्होंने लालू यादव पर परिवारवाद का आरोप लगते हुए जमकर हमला बोला था। एक के बाद एक राजद नेता नड्डा के बयान का विरोध कर रहे। इसे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने जेपी नड्डा पर तीखा हमला किया है।
“राज्य है तभी न केंद्र है”
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा खुद ही समाप्त हो रही है। जितने भी क्षेत्रीय दल थे वे सब इनसे बिछड़ गए। तमिलनाडू में दक्षिण भारत का इनका सबसे बड़ा गठबंधन टूट गया, इन्हें छोड़ दिया। इनके साथ कौन है? ना देश की जनता है ना क्षेत्रीय दल हैं ना कोई है। क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की भाषा गुंडों वाली भाषा हैं। ये क्षेत्रीय दलों को धमकी देने जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य है तभी न केंद्र है। ओरिजिनल पार्टी अपने राज्य की बात प्रमुखता से उठती है। जितना राज्य के पार्टी को पता है उतना केंद्र की पार्टी को थोड़े ना पता होता है।
जातीय गणना पर बोले तेजस्वी
जातीय गणना को लेकर तेस्ज्वी यादव ने कहा कि “जनगणना का काम तो मोदी जी को करवाना चाहिए था। जनगणना करवाने का अधिकार उनको है हम लोग तो सिर्फ सर्वे करवा सकते हैं। उनको जो अधिकार मिला है उसमें महज एक ही कॉलम जोड़ना था जाति का। लेकिन,वो कॉलम तो छोड़िए जो जनगणना 2019 में होनी चाहिए थी जो 2023 तक भी पूरी नहीं हो पाई। ऐसे में जिन लोगों को भी इसे आपत्ति है तो जाकर बोल दे मोदी जी को गणना करवा दें।”