बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव बेटी कात्यायनी के साथ पटना पहुंची है। खुद तेजस्वी यादव दोनों को रिसीव करने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे। बेटी कात्यायनी और पत्नी राजश्री यादव को रिसीव कर तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पहुंच चुके हैं। बता दें कि जन्म के बाद तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी पहली बार बिहार आई हैं।
27 मार्च को दिल्ली में हुआ था जन्म
बता दें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने 27 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया था। दिल्ली के एक अस्पताल में कात्यायनी का जन्म हुआ था। तब से तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी दिल्ली में ही रह रही थी। आज यानी 4 मई को राजश्री यादव बेटी कात्यायनी के साथ बिहार लौटी हैं। गौरतलब हो कि चूंकि तेजस्वी की बेटी का जन्म चैत्र नवरात्र में हुआ है इसलिए लालू यादव ने उसका नाम देवी दुर्गा के नाम पर कात्यायनी रखा है।