RANCHI:धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में कूदकर दो युवकों ने आत्मह’त्या कर ली थी। डैम के पास मौजूद कुछ लोगों ने दोनों युवकों को डैम में डूबते हुए देखा था। शवों को निकालने के लिए गोता खोर भी बुलाए गए थे। दूसरे दिन गुरुवार को एक युवक का शव देर रात ऊपर आ गया। बताते चलें कि लोगों ने बुधवार को बताया था कि दोनों युवकों ने आत्महत्या के लिए डैम में छलांग में लगाई। डैम के आसपास इलाके के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके से दोनों युवकों के चप्पल और कुछ सामान मिले। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को घटना की जानकारी दे दी थी। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों के परिजनों का पता लगा रही थी।