RAMGARH : रामगढ़ के सिख रेजीमेंट सेंटर में 271 नव प्रशिक्षित अग्नि वीरों को कसम परेड के बाद गुरु ग्रंथ साहिब को साक्षी मानकर देश सेवा की शपथ दिलाई गई। सभी अग्निवीरों को सिख रेजीमेंट सेंटर में 6 महीने तक ट्रेनिंग दी गई। अब ये सभी अग्नि वीर देश सेवा के लिए तैयार हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद अग्नि वीरों में देश सेवा के लिए गजब का उत्साह देखा जा रहा है। कसम परेड के दौरान सैनिक धुन के बीच अग्नि वीर जवानों ने कदमताल से कदमताल मिलाया। वहीं उनकी यह परेड देखने लायक थी। बताया गया कि इन सभी नव प्रशिक्षित अग्नि वीरों को देश के विभिन सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। यह अग्निवीरों का पहला बैच है।
पंजाब रेजीमेंट के 111 जवान लोहा लेने को तैयार
पंजाब रेजीमेंट सेंटर रामगढ़ के किलाहारी ड्रिल स्क्वायर में 17 जून 2023 को अटेस्टेशन परेड का आयोजन किया गया। इसमें सेंटर के अग्निवीर-1 कोर्स के 111 रिक्रूटस ने भाग लिया। भर्ती हुए प्रशिक्षु 24 सप्ताह की ट्रेनिंग के उपरांत दुश्मन से लोहा लेने के लिए तैयार है। जवानों ने पवित्र श्रीमदभागवत गीता और गुरु ग्रंथ साहिब को साक्षी मानते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के समक्ष मरते दम तक देश व रेंजीमेंट की सेवा करने की शपथ ली।