बिहार मौसम सेवा केंद्र ने प्रदेश के औसत तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। अगले 3 दिनों की बात की जाए तो 2 डिग्री के क्रमिक गिरावट की संभावना जताई गयी है। साथ हीं राज्य के अधिकांश स्थानों पर हलके से मध्यम गति की उत्तर-पश्चिमी हवा चलने की भी संभावना है।
बिहार की राजधानी पटना में अगले 24 घंटो में साफ़ आसमान के साथ बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। 6-12 किमी/घंटा की गति से हवा का रुख पश्चिम की ओर रहेगा। 60-70% सापेक्षिक आर्द्रता के साथ पटना में दिन का तापमान जहाँ 26-28 डिग्री सेल्सिअस रहेगा वहीँ रात
का तापमान गिर कर 14-16डिग्री हो जाने की संभावना है। सूबे में यदि न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो पश्चिमी व पूर्वी चंपारण के विभिन्न स्थानों में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुए हैं। 11.6 डिग्री सेल्सिअस के साथ पश्चिमी चंपारण का लौरिया सबसे ठंडा रहा।दुसरे तथा तीसरे स्थान पर
भी पश्चिमी चंपारण के ही पिपरासी और बगहा रहे। वहीँ पूर्वी चंपारण का अरेराज 12.3 डिग्री के साथ चौथे स्थान पर रहा। यदि प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले स्थान की बात की जाये तो 26.7 डिग्री सेल्सिअस के साथ पश्चिमी चंपारण का हीं एक हिस्सा नौतन सबसे ऊपर रहा।