JAMSHEDPUR : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था सेवा ही लक्ष्य ने अपने छठे वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर गरीब तथा मजदूर वर्ग के लोगों के लिए स्वर्ग रथ की शुरुआत की। साथ ही बताया गया कि इसके माध्यम से कोई भी जरूरतमंद शव को मुक्ति धाम तक ले जा सकेगा। इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। संस्था के कार्यालय में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। जिला पार्षद पूर्णिमा मल्लिक ने पूजा अर्चना के बाद स्वर्ग रथ को जनता की सेवा हेतु समर्पित कर दिया। संस्था के अध्यक्ष माणिक मल्लिक ने कहा कि इस इलाके में बड़ी संख्या ऐसे गरीब और मजदूर तबके के लोग निवास करते हैं जिनके लिए शव को शमशान घाट तक पहुंचाना संभव नहीं हो पाता। इसके लिए लगभग तीन से चार हजार रूपए खर्च होते है। यह स्वर्ग रथ उनके इस समस्या का समाधान करेगी। साथ ही कहा कि आगे भी संस्था जनहित के कार्य करती रहेगी।