रामगढ़ में सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया
पद्मश्री सम्मानित महिला छुटनी महतो का छात्रावास समिति द्वारा सम्मानित किया गया
RAMGARH : रामगढ़ जिला के पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो एवं रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी शामिल हुए। पटेल चौक पर नवनिर्मित आदमकद सरदार पटेल के पार्क का उद्घाटन किया गया, तत्पश्चात पटेल जयंती समारोह में शामिल मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व सांसद रांची रामटहल चौधरी, विधायक डॉ लंबोदर महतो, विधायक सुनीता चौधरी एवं जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-31-at-5.54.02-PM-1.jpeg)
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में हर वर्ग हर समाज के लोगों को एकता के सूत्र में बंधना चाहिए। सरदार पटेल द्वारा बताए गए आदर्श मार्ग को अपने जीवन में उतरना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण और देश का विकास संभव हो सकता है। सरदार पटेल भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक महापुरुष के रूप में जाने जाते हैं देश को एकता और अखंडता को हमेशा जोड़ने का प्रयास किया। पटेल के विचारों को समाज में लोगों तक बताने की आवश्यकता है तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा और हम एकता के प्रतीक बन सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि समाज में शिक्षा की आवश्यकता है रूढ़िवादिता से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बेटा बेटी के शिक्षा पर जोर देने की आवश्यकता है तभी एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है भारत एकता में अनेकता का देश है। इसे हमें समझने की आवश्यकता है। आपसी प्रेम भाईचारगी का संदेश देता है। वर्तमान पीढ़ी को सीख लेने की आवश्यकता है और अपना हक अधिकार के लिए आगे बढ़ते रहना है।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-31-at-5.54.03-PM-2.jpeg)
गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर ने कहा कि विकास कार्यों को आगे लाने के लिए हम सबों को एक सूत्र में बनना चाहिए और अपने क्षेत्र का चौमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित होना चाहिए तभी हम एक सच्चे नागरिक बन सकते हैं। रामगढ़ जिला में जिस तरह से पूर्व मंत्री वर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में अद्भुत और ऐतिहासिक विकास कार्य किया गया है जो आज पूरा झारखंड प्रदेश जानता है। शिक्षा सड़क पानी बिजली सिंचाई जैसी अद्भुत योजनाओं को रामगढ़ जिला में बेहतरीन तरीके से किया गया है, परंतु वर्तमान सरकार ने विकास के नाम पर राज की जनता को ठगने का काम कर रही है, जिसका हमें समय पर मुंह तोड़ जवाब देने की आवश्यकता है।
विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि पटेल जयंती के उपलक्ष में संकल्प के साथ रामगढ़ जिला और विधानसभा क्षेत्र का विकास कार्यों को आगे ले जाने की आवश्यकता है, तभी हमारा जिला एक आदर्श जिला का रूप ले सकता है। सरदार पटेल द्वारा बताए गए विचारों को जीवन में लाने की आवश्यकता है और हमें समाज के विकास के लिए आगे बढ़ते रहना है।
पटेल जयंती के उपलक्ष पर उड़ीसा राउरकेला के कलाकार उर्मिला महतो झूमर नृत्य कलाकार टीम द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत मंच पर प्रस्तुत किया गया, जिससे समारोह में उपस्थित लोगों का मनमोह लिया एवं खोरठा और नागपुरी गीत गीत एवं नृत्य प्रस्तुति कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
पद्मश्री सम्मानित छुटनी महतो का किया स्वागत
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-31-at-5.54.03-PM-1.jpeg)
सरायकेला खरसावां निवासी छुटनी महतो का पटेल छात्रावास समिति द्वारा शौल ओढाकर एवं बुके देकर किया गया स्वागत। छुटनी महतो द्वारा समाज के उत्थान के झारखंड प्रदेश के कई जिलों में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्य किए गए थे 2001 से 2023 तक डायन भूत प्रथा, ओझा वैद आदि बिंदुओं पर जागरूकता अभियान फैलाने तथा पूरे खरसावां जिला में समाज के विकास में हम योगदान देने वाली महिला छुटनी महतो को भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था। छात्रावास समिति के द्वारा पटेल जयंती पर महिला को भी सॉल् ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
नवनिर्मित पटेल पार्क का किया गया उद्घाटन
रामगढ़ पटेल चौक पर नवनिर्मित सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा एवं पार्क का मुख्य अतिथि सांसद चंद्र प्रकाश के द्वारा विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। रामगढ़ विधायक मद से निर्मित पटेल पार्क का सुंदरीकरण स्ट्रीट लाइट, एवं बिहार फाऊंडरी के सहयोग से दिया गया। यात्री सेड, सोलर लाइट, मुख्य मार्ग पर पार्क बनने से पटेल चौक में लगा बिजली की चकाचौंधं रोशनी से रामगढ़ का प्रवेश द्वार दूधिया लाइट से हुआ जगमग।
कार्यक्रम का अध्यक्षता पटेल छात्रावास समिति के अध्यक्ष सुरेश महतो ने की एवं संचालन राजेश महतो एवं भुवनेश्वर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बड़कागांव आजसू विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो, जलेशवर महतो, नगर परिषद अध्यक्ष योगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज महतो, पटेल छात्रावास समिति के अध्यक्ष सुरेश महतो, सचिव शीतल महतो, कोषाध्यक्ष टिकेंदर महतो, मांडू प्रमुख चंद्रमणि देवी, ब्रह्मदेव महतो, मंगल ओहदार, जीतू महतो, भागीरथ महतो, जीतू महतो किसुन राम मुंडा चंद्रशेखर महतो, सीता देवी, सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।