RANCHI: अपर प्रशासक के निर्देशानुसार 8 मई 2023 रिलाइंस मार्ट, डोरंडा के समीप 1 फूड वैन पर 10,000 का फाइन लगाया गया और 2 फूड वैन का जुर्माना नहीं देने पर सामान जप्त किया गया। पूर्व में भी बिरसा चौक से हवाई नगर में 2 फूड वैन पर बिना लाइसेंस फूड वैन संचालन किये जाने पर 10-10 हज़ार रूपए का फाइन लगाया गया था। बताते चलें कि रांची नगर निगम से सभी फूड वैन संचालको को 15 अप्रैल 2023 तक रांची नगर निगम से लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आम सूचना जारी की गई थी। इसके बावजूद अबतक केवल 9 फूड वैन संचालको के द्वारा हीं आवेदन दिया गया है।