पिछले कुछ समय से बिहार में आपराधिक मामले काफी बढ़े हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशंसन की तरफ से भी कई कदम उठाए जा रहे है। पुलिस व्यवस्था को और बेहतर और मजबूत बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में समस्तीपुर प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। समस्तीपुर में 9 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। उनसभी को नई जगह पोस्टिंग मिली है।
मणिपुर में फंसे बिहारी छात्र आए वापस, विशेष विमान से लौटे पटना
इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
बता दें कि जिन पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। उनके से कई ऐसे भी हैं जिनका ट्रांसफर 2 साल की अवधि पूर्ण होने से पहले किया गया है। ट्रांसफर किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों में नगर थाना अध्यक्ष, पूसा थाना अध्यक्ष और पुलिस अवर निरीक्षक के पद तैनात अधिकारी शामिल हैं। समस्तीपुर पुलिस प्रशासन द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक राजेंद्र मणि त्रिपाठी को अब दल सिंहसराय थाने का नया एसएचओ बनाया गया है। इसके आलावा सुनील कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक रोसरा की जिम्मेदारी दी गई है। हरूणी राम को पुलिस केंद्र समस्तीपुर ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा जयकांत साव को भी पुलिस केंद्र समस्तीपुर ट्रांसफर किया गया है।
इसके अलावे प्रवीण कुमार जो वर्तमान में पुलिस निरीक्षक सह थानाअध्यक्ष मुफस्सिल थाना में पदस्थापित थे, उन्हें अब पुलिस पटोरी थाना की जिम्मेदारी दी गई है। उमाशंकर राय को मुफस्सिल अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही सिपाही अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को अपराध प्रवाचक पुलिस कार्यालय समस्तीपुर में पदस्थापित किया गया है।