नेपाल से हथियार तस्करी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के पटेरा गांव के पास हथियार तस्कर सड़क दुर्घटना का शिकार हुए। जिसके बाद हथियार तस्करी का खुलसा हुआ। पुलिस ने दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।
हथियार बरामद
बता दें कि दो सगे भाई सड़क हादसे में घायल हो गए। जब लोग उन्हें अस्पताल में भर्ती करने ले गए तो पाया कि उनके पास हथियार थे। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों भाईयों के पास से एक देसी कट्टा, विदेशी पेन पिस्टल, चार कारतूस और लैपटॉप बरामद किया है। दोनों को इलाज के के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जाँच में जुटी पुलिस
सराय थानाध्यक्ष मनी भूषण कुमार ने बताया के उन्हें सूचना मिली थी कि पटेरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब घायलों को उठाने के क्रम में पुलिस को उनके कमर में पिस्टल नजर आया जिसके बाद घायलों के पास से हथियार, कारतूस और लैपटॉप जब्त किया गया और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में केस दर्ज कर जांच में पुलिस जुटी है।