नरकटियागंज के रमपुरवा गांव स्थित गौनाहा मुख्य पथ पर एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिसमें एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची गौनहा थाना पुलिस दोनों को गौनाहा रेफरल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। उसकी पहचान बेतिया कालीबाग मोहल्ला निवासी कामिल पेंटर के 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आरजू के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान मनसा टोला निवासी अमरउद्दीन के 32 वर्षीय पुत्र नौशाद के रूप में की गई। नौशाद और मोहम्मद आरजू रिश्ते में भाई है।