BOKARO: बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलों में एनडीए के सहयोगी साथी आजसू के प्रत्याशी के लिए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और झारखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने चुनावी सभा कर लोगों से अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। झारखंड के पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बूथ स्तरीय कार्यक्रम सम्मेलन,तेलों में चुनावी सभा कर हिन्दू कार्ड खेला। वहीं राज्य के मुखिया एवं झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन को आड़े हाथों लेते हुए खूब बरसे। अपने प्रत्याशी को कृष्ण की मैया यशोदा बताया तो भाजपा को कृष्ण तो आजसू पार्टी को विष्णु बताया। वहीं झामुमो को कंस बताया। वहीं कोडरमा की सांसद केंदीय मंत्री ने जेएमएम के मुखिया और इंडिया की गठबंधन के सरकार पर जमकर बरसी।