उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। ये चुनाव दो चरण में होंगे। पहले चरण के लिए मतदान 4 मई को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान 11 मई को मतदान होगी। चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू कर दी गई है।
डेढ़ महीने बाद आज लगेगा CM नीतीश का जनता दरबार, सुनी जाएगी फरियाद
इतने पदों पर होगा चुनाव
मिली जानकारी के अनुसार निकाय चुनाव में कुल 14,684 पद के लिए मतदान होना है। जिसमें 17 मेयर और 1420 पार्षद का चुनाव ईवीएम के जरिए होगा जबकि नगर पालिका के 199 अध्यक्ष और 5327 सदस्यों का चुनाव बैलेट पेपर की माध्यम से होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष के 7178 सदस्यों का चुनाव में भी बैलट पेपर का ही इस्तेमाल किया जाएगा।
सभी सीटों पर लड़ेगी JDU
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद तमाम राजनीतिक पार्टियां कमर कस कर तैयार हो गई हैं। इसका असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है। जदयू भी यूपी नगर निकाय चुनाव के मैदान में उतरने के प्लान में है। जदयू ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। ऐसी जानकारी मिली है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस चुनाव को लेकर अगले महीने उत्तर प्रदेश जाएंगे।